Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस ने अपहरण कांड मामले का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, अपहृत युवक को सकुशल बरामद करने के साथ ही 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

0 146

गिरिडीह। अपहरण और फिरौती मांगने के एक मामले में गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। मामले में अपहृत युवक को सकुशल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बताया जाता है कि 24 मई को शाम करीब 7:50 बजे पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके चचेरे भाई तसलीम अंसारी (35 वर्ष) का दोपहर करीब 2 बजे खण्डोली के पास से कुछ अपराधियों ने बाइक सहित अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती की मांग की जा रही थी।

sawad sansar

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। मामले को लेकर बेंगाबाद थाना कांड संख्या-87/2026 दिनांक 25 मई 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए एसआईटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने तकनीकी शाखा के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत तसलीम अंसारी को चाईना मोड़ चुंजका जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने पिपराधोडा निवासी मो. सोहेल, चेताडीह निवासी मो. आदिल अंसारी, मोहनपुर निवासी मो. समीर अंसारी, अफरीदी शाह तथा चैताडीह निवासी इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तसलीम अंसारी के अपहरण के बाद 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपराधियों ने पीड़ित परिवार से क्यूआर कोड के माध्यम से 24 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए थे। पूछताछ में अपराधियों ने राजा और जाफर उर्फ लल्लुआ नामक दो अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी स्वीकार की है, जो फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, मोबाइल फोन तथा अपहृत तसलीम अंसारी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. आदिल अंसारी और मो. समीर अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है

एसआईटी टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचम्बा अंचल पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह तथा विजय मंडल सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.