Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ससुराल में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, आठ माह पूर्व हुई थी शादी

घटना के वक्त घर में सिर्फ चार साल की थी बच्ची, पड़ोसियों को जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों को दी जानकारी

0 1,311

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखारा गांव में मंगलवार की सुबह 20 वर्षीय विवाहिता निशु कुमारी का शव उसके ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला। मंगलवार की सुबह घर के आंगन में छत के ग्रिल से विवाहिता झूलते हुए शव को देखने के बाद उसकी चार साल की भांजी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद तेलखारा के मुखिया नुरूद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे, और घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस दौरान ने विवाहिता का शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जब निशु का शव फंदे से झूलता हुआ मिला तो उस वक्त घर पर सिर्फ उसकी चार साल की भांजी ही थी। घटना के वक्त निशु के पति अजय साहू और सास एक शादी समारोह में शामिल होने सरिया गए हुए थे और पड़ोसियों ने ही उन्हें घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार निशु और अजय की शादी को सिर्फ आठ माह ही हुए थे, और अजय मुंबई में काम करता था। कुछ दिन पहले ही अजय घर लौटा था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.