डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा गिरिडीह में समर कैंप का दूसरा दिन।

गिरिडीह। झारखंड राज्य के सभी स्कूलों में 19 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समर कैंप के तहत दूसरा दिन को डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा गिरिडीह में समर कैंप में अनेक कार्यक्रम आयोजन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को शपथ दिलाकर की गई।
समर कैंप में कुल 228 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 116 लड़के एवं 112लड़कियां शामिल हैं। कैंप के दूसरे दिन बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत मास पी टी, वॉलीबॉल,कैरम,लूडो एवं शतरंज एवं विद्यालय बैंड जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं “सृजन के बचपन” कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पोस्टर मेकिंग में पर्यावरण,खेल का महत्व,जल संरक्षण एवं स्वस्थ भारत पर पोस्टर बनाए गए।


बच्चों द्वारा प्रस्तुत सृजनात्मक कार्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से गुलजार रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया। मुख्य भूमिका में रणधीर रॉय, मोनालिसा दत्ता, सुनीता टुडू, रेणुका कुमारी,सुधांशु पांडे,मुकेश पांडे उमाशंकर रजक, योगेंद्र मुर्मू रहे।
