Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

इसरी बाजार में हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

0 29

गिरिडीह। बीते दिनों इसरी बाजार में हुए सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने वनांचल चौक, बेरमो मोड़, बस स्टैंड, इसरी बाजार चौक, स्टेशन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन वनांचल चौक, बेरमो मोड़ और पुराने जीटी रोड किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। अभियान का नेतृत्व डुमरी सीओ शशिभूषण वर्मा कर रहे थे। इस दौरान डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार व निमियाघाट थाना की पुलिस भी मौजूद थी। अधिकारियों की सख्त हिदायत के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपनी अस्थायी दुकानें, ठेले और गुमटियां हटाना शुरू कर दिया।

इस दौरान सीओ श्री वर्मा ने सीमेंटेड दुकान व रेलिंग लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। फिलहाल सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है, अन्यथा पुलिस-प्रशासन जेसीबी से हटवाएगा।

sawad sansar

विदित हो कि 8 मई को इसरी बाजार में हुए भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत और कई के घायल होने के बाद प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। वनांचल चौक से रेलवे फाटक, इसरी बाजार और स्टेशन रोड में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे लोगों और यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.