अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वाहन को पुलिस ने किया जप्त, दो गिरफ्तार

गिरिडीह। हिरोडीह थाना क्षेत्र में जारी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 15 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
बताया जाता है पुलिस अधीक्षक डाॅ विमल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबाबाद गांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापेमारी दल के द्वारा छापेमारी करते हुए पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405 को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 15 पेटी अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से माणिकबाद निवासी 19 वर्षीय कृष्णा साव तथा 40 वर्षीय हेमलाल साव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले को लेकर हिरोडीह थाना कांड संख्या 66/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 274/275/3(5) एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी महेश चंद्र, एसआई धंजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
