भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान
2500 महिलाएं व युवतियों के अलावे सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल, निकली भव्य झांकी

गिरिडीह। सदर प्रखंड के उदनाबाद में श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 दिवसीय भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें 2500 महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से निकलकर औद्योगिक क्षेत्र के चाइना मोड़ भाया अजीडीह से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर के समिप उसरी नदी तट पर पहुंची। इस दौरान कलश यात्रा में भव्य झांकी को भी शामिल किया गया। जिसमें रथ पर सवार होकर राधा कृष्ण, सीता-राम हनुमान के साथ सवार थे। वहीं सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पारंपरिक वस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा को सफल बनाने में सभी विभागों के सदस्यों के साथ-साथ यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय तथा बनारस से आए पंडितों ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर बाबा दुःखहरण मंदिर स्थित उसरी नदी तट पर कलश में जल भरने के पश्चात् कलश पूजन कर पुनः यज्ञ मंडप में सभी कलश को रखा गया।


इस दौरान मौके पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलश यात्रा में शामिल महिलएं युवतियों के अलावे ग्रामीण शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन एवं रात में सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक दिलीप उपाध्याय, अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सचिव उदय वर्मा, जगदीश वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश यादव, संयोजक भिखारी मास्टर, व्यवस्थापक दीपक पंडित, मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय, विनोद राणा, अनूप सिंहा, श्याम प्रजापति, मुख्य यजमान दिग्विजय उपाध्याय, प्रकाश वर्मा, सहदेव वर्मा, सुरेंद्र यादव, कांग्रेस वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सुजीत साव, गिरजा वर्मा, संजय राणा, उपेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र यादव, उपेंद्र वर्मा, दुर्गा वर्मा, बाली वर्मा, पंचानन वर्मा, रंजीत राय, विकास साव के साथ साथ पूरे ग्रामीण तन मन धन से लगे हुए है।
