Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अधिवक्ता संघ भवन में हुआ शोक सभा का आयोजन, स्वग्रीय अशोक कुमार अंबष्ठा को दी गई श्रद्धांजली

0 615

गिरिडीह। गिरिडीह के जाने-माने अधिवक्ता अशोक कुमार अंबष्ठा के निधन होने पर शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ता अशोक कुमार अंबष्ठा काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। उन्होंने 21 नवंबर की रात को करीब दो बजे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

sawad sansar

शोक सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता महासंघ के निवर्तमान महासचिव चुन्नू कांत ने कहां कि अशोक कुमार अंबष्टा वर्ष 1982 से न्याय के क्षेत्र में काम करते हुए आ रहे थे। बताया कि 39 साल का कार्यकाल अधिवक्ता के क्षेत्र में उनका रहा है वह एक ख्याति प्राप्त अधिवक्ता थे। उन्हें कर्मयोगी अधिवक्ता बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कई अधिवक्ताओं ने बहुत कुछ सीखा है।

मौके पर अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद सिंह मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र देव, केशव कुमार दराद, प्रमोद सिंह, अजय कुमार सिन्हा, दशरथ प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद, सतिश कुन्दन, बिपिन्न यादव, उदय सिन्हा, नयन पटेल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.