रामनवमी के मौके पर उमड़ा रामभक्तो का सैलाब, जय श्रीराम के जयकारे से गुंजा शहर, कुटुंब प्रबोधन की युवतियों ने भी किया अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन

गिरिडीह। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव और सनातन के शौर्य पराक्रम का महापर्व रामनवमी को लेकर हिंदुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार की अहले सुबह गिरिडीह के सड़कों पर जहां रामभक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा।
वहीं जय श्री राम के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। अहले सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों में रामभक्तो की भीड़ लाठी और तलवार समेत अन्य अस्त्र शस्त्र के साथ अखाड़े के रूप में निकले। आरएसएस की कुटुंब प्रबोधन की संचालिका सह समाजसेविका पूनम बरनवाल और मिन्नी बरनवाल के नेतृत्व में करीब तीन सौ युवतिया भगवा पगड़ी पहनकर अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करती नजर आई।


प्रदर्शन करने के दौरान वें तलवार और लाठी भांजकर खुद की आत्मरक्षा को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की।
इस बीच जब रामभक्तो का सैलाब जब अलग अलग अखाड़ा कमेटी के साथ प्रदर्शन के लिए निकला। तो शहर का हर हिस्सा खिलाड़ियों से भर गया। इस दौरान शहर के चार दर्जन से अधिक अखाड़ा कमिटी शहर के कई हिस्सों में अपने कला का प्रदर्शन करते हुए बड़ा चौक पहुंचे और उम्दा खेलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ा चौक पर विहिप व बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनीं, झामुमो, मारवाड़ी युवा मंच, माहुरी नवयुवक समिति के मंच से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा था। जबकि पचम्बा के रज्जाक चौक के अलावे शहर के टॉवर चौक समेत अन्य हिस्सों में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन हुआ।
इस दौरान बड़ा चौक में सुरक्षा को देखते हुए डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम और पुलिस जवान तैनात थे। वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
