Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सरिया में ओवरब्रिज निर्माण का पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री समेत रेलवे के कई अधिकारी होंगे शामिल

0 1,175

गिरिडीह। अमृत भारत योजना के तहत गिरिडीह जिले के सरिया के हजारीबाग रोड स्टेशन में दशकों बाद ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास सोमवार को पीएम मोदी ऑनलाइन करेंगे। इस बात की जानकारी धनबाद रेलखंड के वरीय अनुमंडल अभियंता सूरज कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया की देश के कई राज्यों में ओवरब्रिज निर्माण के साथ सरिया बाजार में ओवरब्रिज निर्माण का भी शिलान्यास होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई। सोमवार को होने वाले शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत रेलवे के कई अधिकारी शामिल होगें। बताया की सरिया ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय 20.33 करोड़ व राज्य सरकार 29.33 करोड़ का फंड उपलब्ध करा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.