Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचंबा कांदु टोला के कई युवकों ने थामा झामुमो का दामन, मंत्री सुदिव्य कुमार और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

0 85

गिरिडीह। गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के कान्दू टोला के रहने वाले काफी संख्या में युवाओं ने झामुमो में शामिल हुए हैं। गुरुवार को पचम्बा के रहने वाले झामुमो नेता प्रमोद कंधवे के पहल पर पंकज कुमार के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। उत्सव उपवन में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान युवाओं ने झामुमो की विचारधारा के साथ चलने का संकल्प लिया।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, आदिवासी, दलित और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.