Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वार्ड नंबर 27 में दो वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0 59

गिरिडीह । गिरिडीह के नगर निगम के चुनाव में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच मतदान जारी है। निगम के वार्ड नंबर 27 और शहर के बुलाकी रोड के बूथ संख्या 1 और 2 में अचानक दो वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थक आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच मामूली पत्थरबाजी की घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव और डीएसपी नीरज सिंह भी पुलिस जवानों के साथ आए और दोनों के समर्थकों पर लाठी चार्ज कर भगाया।

मामले को लेकर डीएसपी नीरज सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रित में है और मतदान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.