Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कोयला लोडिंग को लेकर बनियाडीह में दो गुटो में झड़प

हमले में आजसू नेता कम्पू यादव हुआ घायल, जांच में जूटी पुलिस

0 24

गिरिडीह। गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह में कोयला लोडिंग को लेकर बीती रात दो गुटो में झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट के लोगों ने आजसू नेता कम्पू यादव पर हमला कर दिया। जिससे कम्पू यादव सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह स्थित दुर्गा मंडप के कांटा घर के पास हुई। घटना के बाद आजसू नेता कम्पू यादव सहित घायल अन्य दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

sawad sansar

घटना के बाद आजसू नेता कम्प्यू यादव ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर बनियाडीह निवासी सुरेन्द्र यादव, संतोष यादव और महेश यादव समेत उसके गुर्गाे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक में कोयला लोडिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, बिपिन सिंह के गाड़ी में अधिक लोडिंग होने को लेकर वो सीसीएल प्रबंधन से मामले की शिकायत किए, तो सुरेन्द्र यादव, महेश और संतोष यादव सहित अन्य ने उन पर हमला कर दिया।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जूट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.