Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्री सम्मेद शिखर पारसनाथ में शुरू जैन समाज का दशलक्षण महापर्व

गिरिडीह के जैन मंदिर में भी हुए कई अनुष्ठान

800

गिरिडीह। सम्मेद शिखर मधुबन पारसनाथ में जैन समाज का दशलक्षण महापर्व की शुरुवात मंगलवार को विधिवत् रूप से किया गया। इस क्रम में शहर के बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर में भी दशलक्षण पर्व की शुरूआत अनुष्ठान के साथ हुई। जैन समाज के सर्वाेच्च तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन के पारसनाथ के अनिंदा जिनालय समेत कई मंदिरों में बड़े धूमधाम के साथ शुरू किया गया। इस दौरान गारिणी आर्यका 105 सौम्य नंदिनी माता जी के सानिध्य में शुरू हुए दशलक्षण के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सुबह से शांतिधारा के साथ भगवान का अभिषेक हुआ। वहीं दशलक्षण विधान की पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के इस खास अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्तांे ने हिस्सा लिया। इस दौरान जैन समाज की महिलाओ और युवतियों ने दशलक्षण के दसों विधान पर आधारित भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

ITI

Comments are closed.