Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निगम चुनाव में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

0 30

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण मंगलवार को हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी को मतदान कार्य में प्रयुक्त होने वाले प्रपत्रों एवं चुनाव के आदर्श स्थितियों के बारे में बताया गया। सभी कमरों में आदर्श मतदान केन्द्र के मॉडल को फ्लैक्स प्रदर्शित करके उसके महत्व एवं पदवार बैठने के क्रम को विस्तार पूर्वक समझाया गया। मतपेटिका संचालन के लिए विशेष डेमो दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाईन आकलन फत् कोड की सहायता से किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों का सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है। इसके आधार पर आने वाले प्रशिक्षणों की रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

sawad sansar

प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो० वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण कोषांग की व्यवस्था में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह, भोला कुमार राय, अरविन्द कुमार राय एवं आलोक कुमार तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में आनन्द शंकर, आदित्य झा, मो० नौशाद, नवीन कुमार जूटे हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.