Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाहरणालय परिसर में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्य तिथि, दी श्रद्धांजलि

0 46

गिरिडीह। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी शहर के गांधी चौक पहुंची और महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाहरणालय परिसर में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उपविकास आयुक्त स्मिता कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों का संदेश सदैव हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। महात्मा गांधी ने समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने के साथ ही अपने महान विचारों से प्रेरित किया। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण से लोगों को प्रभावित कर बदलाव की नई राह दिखाई। बापू के विचार आज भी हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

sawad sansar

इधर जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, आशुतोष तिवारी समेत अन्य सभी कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.