Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

700 मतदान कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

0 111

गिरिडीह। नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान दल के कर्मियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में एक मतपेटी को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध में लाईव डेमोस्टेशन के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी वसीम अहमद एवं प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी के रूप में बीपीओ भोला कुमार राय एवं अरविन्द कुमार राय उपस्थित थे। वहीं मास्टर ट्रेनरों के रूप में विजयेन्द्र सेठ, नवीन कुमार, मनोज राय, आदित्य कुमार झा, आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार गुप्ता, बद्री नारायण प्रशिक्षण दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.