Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम परिसर की दुकानों को खाली कराने में जुटे निगम कर्मी

0 570

गिरिडीह। शहर के टॉवर चौक स्थित पुराने नगर निगम परिसर में स्थित दुकानों को खाली कराया जा रहा है। गुरुवार को नगर उप आयुक्त की उपस्थिति में सभी दुकानों को खाली कराया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम पूरी सक्रियता के साथ सभी दुकानों को खाली करवाने में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि सभी दुकानदारों को 15 अक्टूबर 2025 तक अपनी दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। नगर निगम ने यह कदम परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई और नियोजित पुनर्विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। हालांकि मामले को लेकर सभी दुकानदार हाइकोर्ट भी गए थे, लेकिन कोई बात नहीं बनी।

sawad sansar

इधर नगर निगम के अधिकारियों की माने तो निगम परिसर में कुल 22 दुकानदारों को पूर्व में ही मकतपुर स्थित सब्जी मार्केट में स्थानांतरित करते हुए नोटिस दिया गया था। बावजूद दुकानदारों के द्वारा दुकान को खाली नहीं किया। जिसके कारण आज सभी दुकानों को खाली कराया जा रहा है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.