Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलाया जायेगा सेवा पखवाड़ा

137

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक मंजू देवी, बोकारो के पूर्व विधायक बिरांची नारायण शामिल हुए।

sawad sansar

कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और समाजहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए योगदान और संगठन की शक्ति का प्रतीक है।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, आईजी लक्ष्मण सिंह, दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, मुकेश जालान, संदीप डंगायच, विनय सिंह, हरबिन्दर सिंह बग्गा, प्रो. विनिता, मंजू कुमारी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.