Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्पलाइज फेडरेशन ने किया कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन, विभिन्न विभागों के कर्मचारी हुए शामिल

कर्मचारी एवं पदाधिकारी सरकार के अभिन्न अंग: मंत्री

55

गिरिडीह। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले सर जेसी बोस के सभागार में रविवार को कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा एवं संचालन प्रांतीय कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद एवं जिला सचिव केदार प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि सुबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी सरकार के आंख नाक कान के समान है उनके सहयोग से सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर उतरती हैं और उनके सहयोग के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि आप सरकार का साथ दें और राज्य के विकास का भागीदार बने। कहा कि हमारी सरकार ने आप सभी को बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना, चाइल्ड केयर लीव, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया है और भविष्य में भी कर्मचारियों के हित के लिए सरकार कार्य करेगी।

मौके पर प्रांतीय अतिथि रविंद्र कुमार चौधरी ने कर्मचारियों से 21 सितंबर को मोरहाबादी रांची के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रांतीय महिला सचिव शमा प्रवीन, अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, रविकांत चौधरी उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, युगल किशोर पंडित, आनंद शंकर, मालालता मुर्मू, महिला सचिव पापिया सरकार, सुधीर पासवान, सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव, झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, सचिव ऋषिकांत सिन्हा, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद राम, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव मैनेजर प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण माता, लिपिक मोर्चा के अध्यक्ष एवं शंकर प्रसाद सिंह, वनरक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो, बिजली विभाग के अध्यक्ष पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येन मुंडा एवं सुखदेव शर्मा सहित काफी संख्या में विभिनन विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.