गिरिडीह में गणेश महोत्सव की धूम, दर्शन को उमड़ रही है भक्तों की भीड़
दूसरे दिन भक्तों ने किया हवन, दी पूर्णाहुति, शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन व शनिवार को होगा भंडारा


गिरिडीह। महाराष्ट्र की तर्ज पर गिरिडीह में भी गणेश महोत्सव की धूम है। एक ओर जहां विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे है, वहीं भगवान गणेश के दर्शन के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। खासकर शहर के टॉवर चौक स्थित श्री शिवी महावीर मंदिर में श्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति के द्वारा स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ के द्वारा बनाया गए भव्य पंडाल के अलावे बोड़ो, पचंबा, बक्सीडीह रोड, आजाद नगर, बीबीसी रोड, आईसीआर रोड, धोबिया गली, बरगंडा सहित अन्य स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित किए गए भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।


इधर महोत्सव के दूसरे दिन केन्द्रीय पूजा समिति के अलावे अन्य पंडालों में श्रद्धां भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद हवन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने शामिल होकर हवन किया और पूर्णाहुति दी। इस क्रम में आरती के साथ ही भगवान गणेश को भोग भी लगाया गया। पूजा में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना की।
केन्द्रीय पूजा समिति के मुख्य संरक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को गणपति बपपा मोरया के जयकारे के साथ बरवाडीह स्थित मानसरोवर में प्रतिमा विसर्जन की जायेगी। वहीं शनिवार को दोपहर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

Comments are closed.