Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चतरो के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार मासूम सहित दो की मौत

स्थानीय लोगों ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को किया जाम

799

गिरिडीह। गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो गंगापुर में सोमवार को दोपहर बाद करीब चार बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना में बाइक पर सवार एक बच्चा बाल बाल बच गया। फिलहाल मृतको की पहचान नही हो पाई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बारीश के बाद भी लोग सड़क पर जाम लगाए हुए थे।

sawad sansar

बताया जाता है कि गंगापुर से एक बाइक गुजर रहा था, इसी दौरान एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान टेलर चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट के पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क जाम को हटाने का प्रयास किया। हालांकि घटना से लोगों में इतना आक्रोश था की पुलिस पदाधिकारियों के समझाने का भी उन पर कोई असर नही हुआ। फिलहाल बारीश के बाद भी लोग सड़क को जाम किए हुए है। जिससे वाहनों की लंबी कता लग गई थी।

ITI

Comments are closed.