Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसीबी की टीम ने गांवा के राजस्व कर्मचारी को बीस हजार घुस लेते दबोचा

शिकायतकर्ता राजू यादव से म्यूटेशन के लिए कर्मचारी ने मांगे थे 50 हजार घुस

823

गिरिडीह। जिले के गांवा प्रखंड में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गावां अंचल कार्यालय में नियुक्त राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुणायत को 20 हजार घुस लेते दबोचा है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राजू प्रसाद यादव के शिकायत पर की है।

शिकायतकर्ता सांख निवासी राजू प्रसाद यादव ने बताया कि अंचल के राजस्व कर्मचारी गावां अंचल के हल्का नम्बर 8-9 के प्रभार में थे। उन्होंने म्यूटेशन के लिए उनसे 50 हजार घुस मांगा था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से किया और आज पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए कर्मचारी को देते हुए एसीबी ने कर्मचारी को धर दबोचा।

sawad sansar

बता दें कि धनबाद एसीबी की टीम गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर पहुंची थी, जहां राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर अपने आवास पर 20 हजार घूस ले रहे थे। एसीबी की कार्रवाई के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ह्ड़कंप मच गया है।

ITI

Comments are closed.