Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जमुआ में भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, जाबांजों को किया सलाम

31

गिरिडीह। पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमुआ में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तीनों सेनाओं की जयकारा लगाया और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों को सर्वाेच्च सम्मान अर्पित किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल जमुआ विधायक मंजू देवी ने कहा कि भारत की तीनों जल, थल और वायु सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है और उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम होगी। कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मान दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

वहीं मौके पर मौजूद अन्य भाजपाईयों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानो को धवस्त कर दिया। इस हमले में कई आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने हमला बोला तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।

Comments are closed.