Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

26 मई को होगा रैली का आयोजन, प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल

492

गिरिडीह। कांग्रेस के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संविधान बचाओ रैली पर विशेष चर्चा की गई और कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष ने सर्वसमिति से आगामी 26 मई संविधान बचाओ रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में प्रदेश के प्रभारी के0 राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी के चारों मंत्रियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

sawad sansar

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, नदीम खान, सोहेल कुरेशी, विमल कुमार सिंह, बलराम यादव, राजेश तुरी, गुलाम मुस्तफा, सुनील राय, अशोक यादव, राहुल सिंह, हरे राम सिंह, रामाशीष तिवारी, सुदामा राम, चंद्रशेखर सिंह, कपिल देव सिंह, पंकज सागर, सोहैल कुरेशी, सुजीत मंडल, संजय सिंह, प्रकाश मंडल, दिनेश विश्कर्मा, महमूद अली खान, मो0 असलम, दिलावर अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.