Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पत्थर खदान में नहाने गए एक युवक की डुबने से हुई मौत, घंटो मशककत के बाद भी नही निकाला जा सका शव

पत्थर खदान के लीज धारक की लापरवाही के कारण हुई घटना, खदान बंद होने से पूर्व नही किया गया था घेराव

103

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र में पत्थर खदान संचालकों द्वारा किए जाने वाली बड़ी लापरवाही के कारण लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गांवा थाना क्षेत्र के डढ़ो गांव में सामने आया जहां एक लीज धारक द्वारा खदान बंद किए जाने के बाद खदान के चारों ओर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था नहीं किया गया था, जिसके कारण लोग खदान में नहाने लगे और नहाने के क्रम में गुरुवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पत्थर खदान का संचालन मेसर्स मां देवी स्टोन वर्क्स द्वारा किया जा रहा था। वहीं खदान के समीप लगाए गए बोर्ड में प्रोपराइटर पंकज कुमार लिखा हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने बताया कि डढ़ो गांव निवासी विजय शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र अनूप शर्मा गांव में हो रहे यज्ञ में शामिल होने कुछ दिन पूर्व अपने घर आया था। इसी बीच गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गांव के समीप स्थित पत्थर खदान गया, जहां नहाने के क्रम में वह खदान में डूब गया। घंटों प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि इस खदान का संचालन दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ, लेकिन वर्तमान में बंद पड़ा है। बीच बीच में पत्थर को निकाला जाता है। कहा कि जब पत्थर को निकाला जाता था तो उस समय भी ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर टूट कर आस पास के घरों में टकरा जाते थे।

Comments are closed.