Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कुटिया मंदिर में आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, कई स्वयंसेवक हुए शामिल

ऐतिहासिक महत्व और अध्यात्म से जुड़ा हुआ है आज का यह खास दिन

515

गिरिडीह। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के मौके पर रविवार को कुटिया मंदिर में राष्ट्रीय नवयुवक संघ के द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। मौके पर विभाग कार्यवाह राजेश जी एवं विभाग बौद्धिक प्रमुख नलिन कुमार ने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वहीं स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमन करते हुए सरसंघचालक को प्रणाम किया।

sawad sansar

विभाग कार्यवाह राजेश जी एवं विभाग बौद्धिक प्रमुख नलिन कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है जिसमें वर्ष प्रतिपदा एक है। कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगवार का जन्म दिवस है। बताया कि हिन्दू सनातनियों का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। आज का यह शुभ दिन ऐतिहासिक महत्व और अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। वासंतिक नवरात्र का प्रारंभ, प्रभु श्रीराम एवं युधिष्ठिर का राज्याभिषेक आदि कई कारणों से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

मौके पर नगर कार्यवाह सोनू गुप्ता, जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मवीर राय, संदीप खंडेलवाल, बबलू, राजेश शर्मा, शिव गौरव पांडेय, केशरी नंदन, सुजीत भदानी, संतोष खत्री, मनीष, आकाश, अमित कुमार, पूनम बरनवाल, रंजीत राय सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.