Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ने किया मालडा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

215

गिरिडीह। रोटरी ग्रेटर हमेशा से लोगों के स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी उठाता रहा है। इसी कर्म को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मालडा गांव में हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गिरिडीह शहर के चार डॉक्टरों का सहयोग मिला। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रवण कुमार, जनरल फिजियन डॉ एस. कुमार, ENT डॉ राहुल कुमार, डेंटिस्ट नीरज निर्मल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

sawad sansar

वहीं शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सचिव राजेंद्र तर्वे, अजय कुमार गुप्ता, अनिल मिश्रा, संजय बरनवाल, सुजीत सावन, दुर्गा प्रसाद, अजय बरनवाल, राम कुमार, प्रदीप आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर सभी चारों डॉक्टर के साथ साथ बरनवाल धर्मशाला मालडा समिति के सदस्यों को धन्यवाद देता है और इसी तरह का जन सेवा का आगे भी अपेक्षा करता है। इस कैंप में लगभग 300 लोगों का स्वास्थ्य की जांच किया गया।

Comments are closed.