Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हिंसक झड़प मामले में 22 गिरफ्तार, घोड़थंबा ओपी में दोनों समुदाय के 80 नामजद व ढाई सो अज्ञात लोगो पर केस दर्ज

अधिकारियों ने दोनों समुदाय के स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

533

गिरिडीह। घोडंथंबा मेँ होली के जुलुस के दौरान दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प मामले मेँ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दोनों पक्ष के करीब 80 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरिडीह sp के निर्देश पर घोड़थंबा ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर तैनात दंडाधिकारी सुरेश बरनवाल के आवेदन पर केस दर्ज किया है। जिसमें दंगा भड़काने के आरोप में दोनों समुदाय के 40-40 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जबकि 250 अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के आधार पर ही दोनों समुदाय के 11-11 आरोपी को जेल भेजा गया है। इधर घोडंथंबा मेँ शांति बहाल करने के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय मेँ दोनों समुदाय के साथ अधिकारियो ने बैठक की। खोरिमहुआ अनुमंडल एसडीएम अनिमेष रंजन और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोनो समुदाय के लोगो को इलाके मेँ शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेवारी है। बैठक में सफ़ीक़ अंसारी, गौतम सिंह, असगर अली, रामेश्वर चौधरी, राजू पांडेय, अजय रंजन, जयप्रकाश साहा, बसंत भोक्ता, नरेश विश्वकर्मा, उदय सिंह, अशोक राय समेत कई लोग मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.