झामुमो महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह


गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण एवं शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयोजक मंडली की सदस्य नेत्री प्रमिला मेहरा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें पंचायत स्तर तक संगठित करना होगा और हर एक सामाजिक समस्या के समाधान के लिए महिलाओं को ही मुखर होना पड़ेगा।
वहीं एडवोकेट सुनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है और समाज में फैली कुरीतियों व अंधविश्वासों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया, ताकि वे अच्छे-बुरे की समझ विकसित कर समाज में अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में प्रमिला देवी, अंजलि किस्कू, जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, ज्योति सोरेन, नंदा कुमारी सिंह, जीलानी बानो, रजिया खातून, नसीम प्रवीण, उर्मिला देवी, यशोदा देवी, सुशीला देवी, सुनीता शर्मा, सरोज सिंह, नीतू देवी, सुषमा देवी, रूबी देवी, रिंकी देवी, गीता शर्मा, रानी कुमारी, माधवी देवी, सोनिया सिंह, सविता देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments are closed.