Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सौतेले बाप ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

249

कोडरमा जिले से रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इस FIR में महिला ने कहा है कि वर्ष 2016 में उसके पहले पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी बेटी और खुद की बेहतर परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी बड़ी बेटी ने एक दिन सौतले पिता द्वारा यौन शोषण की शिकायत की। जिसके बाद लोकलाज के कारण चुप रहते हुए उसने बेटी को नानी के घर भेज दिया। कुछ दिन पहले उसका पति उसके मायके पहुंच गया और बेटी को जबरन वापस ले आया। इसके बाद वह फिर से उससे दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने 15 वर्षीया बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की। इस FIR के बाद डोमचांच थाने की पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed.