Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मकर संक्रांति पर मीडिया हाउस गिरिडीह का विशेष आयोजन

217

गिरिडीह: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मीडिया हाउस गिरिडीह ने 14 जनवरी 2025 को नगीना सिंह रोड (बीबीसी रोड) स्थित कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन प्रातः 11:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व को सामूहिक रूप से मनाकर समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना था। मीडिया हाउस के प्रवक्ता ने अपने संबोधन में कहा, “मकर संक्रांति नई ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व है। यह हमें एकजुट होने और अपने चारों ओर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।”

sawad sansar

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने गायन से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच तिल-गुड़ का वितरण किया गया, जो इस पर्व का प्रतीक है। इसके साथ ही, पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी आगंतुकों ने लिया।

Media House Giridih organizes special Makar Sankranti

मीडिया हाउस को पतंगों और रंगीन सजावट से सजाया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल आकर्षक दिख रहा था। इस आयोजन में सिटी न्यूज़ , गिरिडीह अपडेट्स और नव बिहान के निदेशक समेत पूरी टीम मौजूद थे , साथ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पचंबा थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, वरीय शिक्षक, पत्रकार और मीडिया हाउस की पूरी टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments are closed.