Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचंबा के बरतर काली मंडा पहुंचे मंत्री सुदिव्य सोनू, श्रद्धा भाव से की पूजा अर्चना

638

गिरिडीह। सुबे के नगर विकास व आवास विभाग व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को गिरिडीह उपनगरी पचंबा स्थित बरतर काली मंडा पहुंचे और श्रद्धा भाव से मां शक्ति की पूजा अर्चना की। इस दौरान बरतर काली मंडा के मुख्य पुजारी राजकिशोर पांडेय ने पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। मौके पर मां के दर पर माथा टेकते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह सहित पूरे झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान झामुमो के कई नेता व कार्यकर्त्ताओं के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.