Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चंपई सोरेन की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

557

राँची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान भाजपा नेता चंपई सोरेन की शनिवार रात को अचानक से तबियत बिगड़ गई। उनको रात में ही जमशेदपुर के टाटा मेडिकल हॉस्पिटल(टीएमएच) में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनका शुगर लेवल लो हो गया था।

चंपई सोरेन भाजपा से जुड़ने के बाद लगातार सूबे में भाजपा की रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। चंपई सोरेन को रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में एक जनसभा को संबोधित करना था। इस रैली को लेकर सभी जरूरी तैयारियां हो गई थीं, लेकिन इससे पूर्व ही उनकी तबियत खराब हो गई जिससे उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

sawad sansar

चंपई सोरेन ने “एक्स” पर पोस्ट के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजन होने वाले “मांझी परगना महासम्मेलन” में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल रहेंगे।

ITI

Comments are closed.