Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की झारखंड के बड़े जिलों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा

387

झारखंड सरकार ने यातायात और परिवहन व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए हर बड़े जिले में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की है। गुरुवार 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सुकूरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 का उद्घाटन किया और साथ ही उन्होंने फेस-2 की नींव भी रखी है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह ट्रांसपोर्ट व्यवसायों का अस्थाई ठिकाना होगा जहां उन्हें कारोबार से जुड़ी सारी सुविधाएं मिलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगी वही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी।

sawad sansar

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर एवं आवास विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के सभी बड़े जिलों में ऐसे ही ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। धनबाद और जमशेदपुर के साथ ही रांची रिंग रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।

Comments are closed.