Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला लोड ट्रक किया जब्त,

धनबाद के तीन कोयला माफिया के इशारे पर हो रही है कोयला की तस्करी

1,216

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगों टोल प्लाजा के समीप एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला लोड एक ट्रक को जब्त किया। इस दौरान ट्रक के चालक धनबाद के कुमारधूबी के जितेंद्र कुमार के साथ उप चालक एजाज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान वाहन चालकों ने कबूला की वो अवैध कोयला लोड ट्रक को एक फर्जी कागजात के जरिए बिहार आपूर्ति करने जा रहे थे। दोनो में धनबाद के कोयला माफिया पप्पू मंडल, मुजाहिद खान और आमिर खान के नाम बताते हुए कहा की यही तीनो मिलकर अक्सर धनबाद से अवैध कोयला बिहार आपूर्ति करते रहे है।

ITI

Comments are closed.