Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उत्पाद विभाग सिपाही बहाली की दौड़ प्रक्रिया में पांच अभ्यर्थी गिर कर हुए बेहोश

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

733

गिरिडीह। उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थी गिरिडीह में हर रोज दौड़ने के क्रम में बेहोश हो रहे हैं। रविवार को न्यू पुलिस लाइन में करीब पांच अभ्यर्थी दौड़ने के क्रम में गिरकर बेहोश हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तय मापदंड के अनुसार करीब दस किलोमीटर की दौड़ को दो अलग-अलग राउंड में पूरा करना था। लेकिन दूसरे राउंड में ही पांच अभ्यर्थी बेहोश हो कर गिर पड़े। पांचों अलग अलग जिले के रहने वाले बताए जा रहे है।

sawad sansar

विदित हो कि उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली को लेकर अभ्यर्थीयो के दौड़ की प्रक्रिया को पुलिस विभाग द्वारा पूरा पारदर्शिता बरता जा रहा है। हर अभ्यर्थी के दोनो पांव में एक चिप लगाया जाता है जिसे दौड़ने के क्रम में कोई तकनीकी परेशानी आने के बाद बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा बना रहे और इसी चिप के जरिए दौड़ के प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है।

ITI

Comments are closed.