Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अब पारसनाथ स्टेशन पर होगा रांची से बनारस चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव

युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के आग्रह पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत ने रेल मंत्री से की थी मांग

785

गिरिडीह। रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पारसनाथ स्टेशन पर होगा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार की मांग पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी को विगत 13 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जन आकांक्षाओं को देखते हुए झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़े पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव कराने का आग्रह किया था।

sawad sansar

जिसे देखते हुए डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने रांची से बनारस चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने डॉ वाजपेयी को दी है। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसके लिए रेल मंत्री का झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है।

ITI

Comments are closed.