Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

खुखरा मोड़ के पास वाहन से फेका गया बंद प्लास्टिक में खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव

स्थानीय लोगों ने वाहन के नंबर प्लेट पर नही दिया ध्यान, जांच में जूटी पुलिस

1,071

गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा मोड़ में मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बंद प्लास्टिक में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन से बंद प्लास्टिक के बोरे को फेंका गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद जब कुछ लोग उधर से गुजरे, तो देखा कि प्लास्टिक का बोरा खून से लथपथ है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीरटांड थाना प्रभारी को दिया।

इस क्रम में घटना की जानकारी मिलने पर उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जोगेन्द्र तिवारी और बिरजू साहू समेत कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

sawad sansar

इधर पीरटांड थाना प्रभारी की मानें तो दोहर करीब चार बजे अज्ञात वाहन से प्लास्टिक में बंद लाश को फेंका गया है। जिसे स्थानीय लोगों ने भी देखा, लेकिन वाहन और उसके नंबर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। फिलहाल पीरटांड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

ITI

Comments are closed.