Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा ने गांडेय विस में किया अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा चुनाव को लेकर हो जाये तैयार कहा अब बोलने वालों को मूक-बधिर कहकर नियुक्ती पत्र बांट रही है हेमंत सरकार

489

गिरिडीह। भाजपा द्वारा शनिवार को झूपो देवी इंटर कॉलेज गांडेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में केन्द्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा विधायक अमित मंडल, गांडेय विस प्रत्याशी दिलीप वर्मा, अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी सहित कई भाजपाई शामिल हुए। मौके पर विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

sawad sansar

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल की पोल खोल चुकी है। अब बोलने वालों को भी मूक-बधिर बताकर हेमंत सरकार जनता की हमदर्दी बटोरने में लगी हुई है। इससे अधिक भद्दा मजाक दिव्यांगो के साथ नहीं हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव का वक्त आ चुका है इसलिए वे तैयार रहे, क्योंकि हेमंत सरकार के झूठे दावे और झूठे वादों से अब जनता उब चुकी है। कहा कि विजय संकल्प सभा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता अपने उत्साह को लोस चुनाव की तरह जोश में रखे। सभा को भाजपा विधायक अमित मंडल और प्रणव वर्मा सहित कई भाजपाईयों ने संबोधित किया।

Comments are closed.