Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो का विशेष अभियान

4.91 लाख बच्चों को दी जायेगी दो बुंद जिंदगी की

0 31

गिरिडीह। जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के करीब 4 लाख 91 हजार बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। उक्त जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ0 बच्चा सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले भर में कुल 2 हजार 337 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4 हजार 793 कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि अभियान की निगरानी के लिए 453 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसके अलावा 45 ट्रांजिट दल और 9 मोबाइल दल भी बनाए गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

sawad sansar

बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए जिले में 210 सब-डीपो तैयार किए हैं और कुल 6 लाख 21 हजार 180 डोज बीओपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सभी बूथों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद दवा जरूर पिलवाएं। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा बूथ पर नहीं पहुंचता है, तो घर-घर जाकर भी उसे दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी लोगों को इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का अहवान किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.