246 टिना पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित पॉम ऑयल गोदाम से 21 व 22 जुलाई की रात करीब 246 टीन पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, रूपेश कुमार यादव और कृष्णा यादव की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH15AD7871, प्राइम गोल्ड ब्रांड के 10 टीन पॉम ऑयल और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।


बताया कि आरोपियों ने दिसंबर 2024 और मई 2026 में उक्त गोदाम से चोरी करने के अलावा पिछले दो-तीन वर्षों में गिरिडीह शहर व मुफ्फसिल क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

