Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान: बाबूलाल

एक माह तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

0 4

गिरिडीह। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी, जो करीब एक माह तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

sawad sansar

सेवा और समर्पण के रूप में मनेगा जन्मदिन

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ मनाया जाएगा। अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से अगले एक महीने तक पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

17 सितंबर को घरों में दीप जलाने की अपील

एक माह तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम
एक माह तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

मरांडी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान को लेकर पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अभियान के दौरान सेवा कार्यों के अलावा सामाजिक जागरूकता एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने की अपील की।

जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक बनाने तथा समाज के जरूरतमंद एवं विभिन्न वर्गों तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.