Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

100 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर व सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप की जमीन पर गांव के दो लोगों पर कब्जा करने आरोप

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जमीन को धार्मिक आस्था को देखते हुए लगाई गुहार

0 60

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पंचायत क्षेत्र के जम्बाद गांव में करीब 100 वर्ष पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर एवं सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों की माने तो गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वर्षों से नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती आ रही है और यह स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 50 वर्ष पूर्व गांव के लोगों के सहयोग से सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप का निर्माण कराया गया था, जहां आज भी प्रत्येक वर्ष चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है।

sawad sansar

उदनाबाद पंचायत के समाजसेवी दिलीप उपाध्याय और झामुमो नेता भरत यादव ने आरोप लगाया कि राजेश मरीक और सीताराम मरीक ने पहले गैर-मजरूवा जमीन पर अवैध रूप से आलीशान मकान का निर्माण किया। वहीं अब सार्वजनिक जमीन पर जबरन पेड़-पौधे लगाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर जम्बाद गांव के ग्रामीणों ने समाजसेवी दिलीप उपाध्याय, झामुमो नेता भरत यादव के साथ उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन सौंपकर गैर-मजरूवा एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.