Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हूल दिवस के मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सिदो, कान्हो और चांद भैरव को किया नमन

दुमका के भोगनाडीह गांव में सिदो, कान्हो और चांद भैरव के नेतृत्व में हुई थी हूल क्रांति की शुरुआत: संजय सिंह

48

गिरिडीह। हूल दिवस के मौके पर सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में वीर शहीदों को याद किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिदो, कान्हो और चांद भैरव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हूल दिवस मनाने की परंपरा 1855 से शुरू हुई थी। आज ही के दिन 170 साल पहले दुमका के भोगनाडीह गांव में सिदो, कान्हो और चांद भैरव के नेतृत्व में हूल क्रांति की शुरुआत हुई थी। यह आंदोलन शुरू में शोषक महाजनों के खिलाफ था, जो बाद में क्रूर पुलिसिया दमन के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति में बदल गया। इस क्रांति में 20 हजार लोगों ने बलिदान दिया था, झारखंड के इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान को हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाकर नमन किया जाता है। बताया कि इसे संथाल हूल भी कहा जाता है।

कार्यक्रम में प्रमिला मेहरा, राकेश सिंह रॉकी, मो॰ जाकिर, कृष्ण मुरारी शर्मा, अभय सिंह, राकेश रंजन, मो॰ तूफ़ान, राकेश कुमार सिंह (तुन्ना), मो॰ डब्लू, वृजमोहन तुरी, आनंद मिश्रा, राहुल कुमार, शिवम् आज़ाद, मो॰ महबूब, अनूप सिंह, अनवर अंसारी, रामदेव वर्मा, मो० नूरुल, मो॰ नसीम, अनुभव सिंह, लेखो मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.