Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सूचना अधिकार के तहत पटना पंचायत में संचालित अबुआ आवास योजना एवं चपाकल निर्माण की मांगी गई जानकारी

795

गिरिडीह। गांवा प्रखंड के पटना पंचायत निवासी रेखा शर्मा ने पटना पंचायत में संचालित अबुआ-आवास योजना एवं नव निर्मित चापाकलो की अभिलेख व चयन प्रक्रिया के संबंध में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्रखंड प्रशासन से जानकारी मांगी है।

आवेदन में उन्होंने ग्राम पंचायत पटना में आवंटित अबुआ आवास की संख्या, लाभुक का नाम, पत्राचार का पुरा पता एवं दुरभाष संख्या ग्रामवार एवं वार्डवार उपलब्ध कराने; संबंधित आवास के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रत्येक आवास वार उपलब्ध कराने; संबंधित आवास का निर्माण जिस जमीन पर कराया जा रहा है, संबंधित जमीन का खाता नं०, प्लॉट नं०, रकवा, चौहद्दी, मौजा, थाना नंबर की जानकारी के साथ- साथ संबंधित आवास के जियो टैग से संबंधित प्राप्त फोटो की प्रति उपलब्ध कराने; संबंधित अबुआ आवास के निर्माण हेतु लाभुक के खाते में अब तक भेजी गई राशि के संबंध में जानकारी मांगी है।

sawad sansar

साथ ही उक्त पंचायत में जून 2022 से अब तक निर्मित कुल चापाकल की संख्या और स्थल सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

ITI

Comments are closed.