सियाटांड़ के पास डस्ट लदे हाईवा में लगी भीषण आग
देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर हुआ राख, ड्राइवर ने वाहन से कूदकर बचाई जान

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड स्थित नवडीह ओपी के सियाटांड़ स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप देर रात को डस्ट लदे एक हाईवा अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ ही देर में हाईवा धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। क्योंकि आग लगते ही ड्राइवर ने हाइवा से कूदकर अपनी जान बचा ली।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा हाईवा जलकर राख हो गया। वाहन में डस्ट (पत्थर का चूरा) लदा हुआ था। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

