Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सिक्खों ने मनाया गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में हुआ शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन

0 123

गिरिडीह। सिक्खों के तीसरे गुरु श्री गुरू अमरदास का 547वाँ प्रकाश पर्व गुरुवार को पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में उल्लासपूर्वक मनाया गया। स्थानीय रागी जत्था के द्वारा भले अमरदास गुण तेरे, तेरी उपमा तोहि बनि आवै,रवि ससि किरणि उदरु सागर को, रंग तरंग अंतु को पावै कीर्तन किया गया। जिससे गुरुद्वारे का माहौल भक्तिमय हो गया, वहीं कीर्तन सुनकर संगत निहाल हुए। सुबह पांच बजे प्रकाश पर्व अमृतवेला प्रारम्भ होकर प्रातः 7 बजे समाप्त हुई। कीर्तन समाप्ति उपरांत अरदास किया गया एवं जलपान की सेवा किया गया।

मौके पर नरेंद्र सिंह सम्मी, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह बागा,कुशल सलूजा,जसप्रीत सिंह, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरविंदर सलूजा, सुधीर आनन्द, डिम्पी सलूजा, सिमरन सलूजा, गुरमीत कौर समेत काफी संख्या में गुरु रूप साध संगत ने गुरुद्वारे में अपनी हाजिरी देकर कीर्तन का श्रवण किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.