Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सहायक अध्यापक शिक्षक संघ ने की बैठक,

राज्य सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप।

300

गिरिडीह। सहायक अध्यापक शिक्षक संघ तिसरी इकाई की बैठक तिसरी बीआरसी भवन के सभागार में हुई। जिसमे समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सहायक अध्यापक रांची जिला अध्यक्ष मो सकील, प्रशिक्षण संस्थान अचिवर्स एकेडमी रांची के संस्थापक रमीज राजा व संचालक एन के यादव उपस्थित थे। बैठक के दौरान तिसरी संघ के अध्यक्ष अर्जुन यादव, शिक्षक सुनील यादव, विजय सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए मो सकील ने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव के पूर्व झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने वादा किया था की सरकार बनते ही तीन माह में सभी मांगे पूरी की जाएगी। सरकार के पांच साल बीतने के बाद भी संघ की मांग पूरी करने के बजाय सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।कई बार झारखंड के शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। कहा कि असम में भाजपा की सरकार है वहां तीस हजार महीना वेतनमान कर दिया गया है ओर झारखंड की सरकार सिर्फ वादा पर अटकी हुई है। अब की बार विधान सभा चुनाव के पूर्व झारखंड के 62 हजार सहायक अध्यापक की मांग सरकार पूरा नही करती है तो झामुमो का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में बैकुंठ अग्रवाल,सावित्री देवी,प्रवीन सिंह,सुनील यादव,देवेंद्र प्रजापति,पंकज सिंह,दामोदर यादव,मो जमाल सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

Comments are closed.