Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाहरणालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री की जयंती, अधिकारियों व कर्मियों ने माल्यार्पण कर किया नमन

0 17

गिरिडीह। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को भी याद किया गया। साथ ही दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक समरसता तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.