Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर सीओ के खिलाफ किसान जनता पार्टी ने दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सोंपा ज्ञापन

सीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा न्यायालय व अपर समार्हता के निर्देश के बाद भी नही दे रहे है रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति

307

गिरिडीह। सदर अंचल क्षेत्र के शोषित पीड़ित आदिवासी मूलवासी रैयतों ने किसान जनता पार्टी के बैनर तले सदर अंचल अध्यक्ष मुकेश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को झंडा मैदान धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान सदर अंचलाधिकारी मो० असलम को बर्खास्त करने, जमुआ और बगोदर अंचल की तरह गिरिडीह सदर अंचल में भी बिना घूस का रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिलाने, अंचल अधिकारी मो० असलम के संपति की जांच करवाने एवं सदर अंचल के सीसीटीवी फुटेज का जांच कर अंचल अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को पूरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सोंपा।

धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गिरिडीह सदर अंचल के सीओ मो० असलम के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से रैयत त्राहिमाम है। कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2 फरवरी को धनबाद में बयान देते हुए कहा था कि प्रखंड और अंचल कार्यालय दलालों का अड्डा बन चुका है, मुहिम चलाकर भ्रष्ट बीडीओ और सीओ को बर्खास्त किया जाएगा। बावजूद इसके मुख्यमंत्री के उक्त बयान के बाद भी सदर अंचल के सीओ गुंडागर्दी कर भ्रष्टाचार को कायम रखने और झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश एवं अपर समाहर्ता के पत्रांक 1854/08/10/2024 द्वारा दिए गए निर्देश को मानने से साफ इंकार करते हुए बिना घूस लिए रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं दे रहे है। यहां तक कि सीओ मो० असलम के विरुद्ध कोई कारवाई भी नही की जा रही है। जिससे रैयतों के सब्र का बांध टूटने लगा है और किसान जनता पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।

sawad sansar

घरना को पार्टी के जिला महासचिव भागीरथ राय, कार्यालय सचिव विजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी जागेश्वर ठाकुर ने भी संबोधित किया। वहीं धरना में संयोजक दासो मुर्मू, कोषाध्यक्ष छात्रधारी सिंह, नबी अंसारी, गौने टुडू,नीलम कुमारी, एलिजाबेद मुर्मू, पुष्पा मुर्मू, हदीश अंसारी, खुशबू देवी, मेरूलाल मरांडी, धनेश्वर मरांडी, सरजू हंजीसदा, बासुदेव मरांडी, खुशबू देवी, घनश्याम पंडित, जहांगीर अंसारी, मोतीलाल मरांडी, मुंशी मुर्मू, मंसूर मियां, सदीक अंसारी, रामेश्वर सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Comments are closed.